गोला: गांव की मुख्य सड़क पर गड्ढे और पानी: बसपा नेत्री ने जताई नाराजगी, विधायक ने प्रस्ताव बनाने के दिए निर्देश
गोरखपुर के गोला तहसील क्षेत्र की बैरियाखास ग्राम पंचायत में दुर्गा मंदिर से गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत खराब है। जगह-जगह गड्डों में पानी भरने से ग्रामीणों और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर मंगलवार को बसपा नेत्री अस्मिता चंद मौके पर पहुंचीं और अधिकारियों से समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की।