डिंडौरी: कलेक्टर सभाकक्ष में भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित, किसानों ने कलेक्टर को समस्याओं से अवगत कराया
डिंडौरी कलेक्टर सभा कक्ष में भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक आयोजित की गई पदाधिकारियों ने बैठक में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया से किसानो की विभिन्न समस्या बीज वितरण, पशुओं के टीकाकरण, उद्यानिकी विभाग, विद्युत,नहर,खाद की समस्या से अवगत कराया और समस्या के निराकरण को लेकर गुहार लगाई । दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग ने गुरुवार शाम 4:00 बजे मीडिया को जानकारी दी ।