हुज़ूर: भोपाल की टीला जमालपुरा पुलिस ने कुख्यात बदमाश और जुआ संचालक अरशद उर्फ बब्बा को गिरफ्तार किया
Huzur, Bhopal | May 2, 2025 भोपाल की टीला जमालपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के कुख्यात बदमाश और जुआ संचालक अरशद उर्फ बब्बा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ टीला जमालपुरा और हनुमानगंज थानों में दो न्यायालयीन गिरफ्तारी वारंट लंबित थे। पुलिस के अनुसार अरशद लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी|