हुज़ूर: भोपाल के जिंदल अस्पताल में घुटने की सर्जरी के लिए भर्ती युवती की मौत
Huzur, Bhopal | May 2, 2025 भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित जिंदल अस्पताल में घुटने की सर्जरी के लिए भर्ती कराई गई 24 वर्षीय युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि युवती की तबीयत बिगड़ने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने समय पर ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते उसकी जान चली गई। परिवार ने दवा का ओवर डोज देने का आरोप भी लगाया है।