उज्जैन ग्रामीण: उज्जैन में मां गजलक्ष्मी का दरबार 40 लाख के असली नोटों से सजा, 5100 लीटर दूध से होता है महाभिषेक
उज्जैन के नई पेठ स्थित करीब 2 हजार साल पुराने प्राचीन गजलक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर मां का दरबार अनोखे अंदाज में सजाया गया। यहां मंदिर के गर्भगृह से लेकर पूरे परिसर को 40 लाख रुपये के असली नोटों से सजाया गया। इस सजावट में 200, 100, 50 और 20 रुपये के नोटों का इस्तेमाल किया गया। इस विशेष सजावट के लिए करीब 100 श्रद्धालुओं और स्थानीय व्यापारियों ने मिलकर अपनी श्