धनौरा: गजरौला के विभिन्न मंदिरों में दूसरे नवरात्रे पर पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
मंगलवार सुबह 5 बजे से गजरौला में नवरात्रे के दूसरे दिन विभिन्न मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, भक्तजन सुबह से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। पूजा-अर्चना के मुख्य केंद्र, चामुंडा देवी मंदिर यहां श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई, जहां भक्तों ने मां के दर्शन।