धनौरा: बेस्ट क्रॉप फैक्ट्री से गैस लीक, गजरौला औद्योगिक नगरी में मचा हाहाकार, कई बच्चों की हालत बिगड़ी
गजरौला मंडी धनौरा मार्ग पर स्थित वेस्ट क्राप कंपनी से एक बार फिर प्रदूषित गैस का रिसाव हुआ है। इस घटना के कारण दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित पूरा शहर धुंध में ढक गया। स्थानीय निवासियों को आंखों में जलन और सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। इसके चलते लोग सड़कों पर उतर आए और हंगामा करने लगे। मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई है।