नौतनवा: नौतनवां बाईपास स्थित मॉडर्न एकेडमी स्कूल के पास ट्रक का टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, घंटों आवागमन बाधित
नौतनवा बाईपास नेशनल हाईवे पर सोमवार दोपहर एक ट्रक का टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में किसी के हाताहत होने की सूचना नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर बिखरे हुए सामान को एकत्रित कर मार्ग को सुचारू रूप से संचालित करने में जुटी रही।