हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर टेल के किसानों ने प्रशासन से की गुहार, मोघों का लेवल सुधरे तो बचेगी फसल
सिंचाई पानी की किल्लत से जूझ रहे टेल क्षेत्र के किसानों ने गुरुवार को जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाया। हनुमानगढ़ तहसील के टेल के किसानों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर मोघों का सही लेवल में निर्माण करवाने की मांग की। किसानों ने बताया कि उनके चकों में 2 एसएसडब्ल्यू से 20 एसएसडब्ल्यू तक पक्की नहर का निर्माण किया जा चुका है, लेकिन मोघे पुराने बने हुए हैं