भरथना: बकेवर में तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार दुर्गपाल LIC एजेंट 10 फीट हवा में उछलकर गड्ढे में गिरा, घायल
बकेवर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सती मंदिर और हर्राजपुर के बीच गिट्टी प्लांट के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार करीब 10 फीट हवा में उछलकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार में सवार तीन युवक भी घायल हुए हैं।