निर्मली: निर्मली में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल कपड़ा व्यवसायी की डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत
Nirmali, Supaul | Aug 18, 2026 निर्मली में सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी कपड़ा व्यवसायी नागेंद्र गुप्ता की इलाज के दौरान डीएमसीएच में मौत हो गई। बीते सोमवार को पंसारी पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली से उन्हें डीएमसीएच रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक निर्मली के वार्ड नंबर-10 के निवासी थे।