बड़वारा शासकीय महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, विधायक रहे मुख्य अतिथि
शासकीय महाविद्यालय बड़वारा में वार्षिक स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां स्थानीय विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत किया। बेहद सरल स्वभाव के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने महाविद्यालय के विद्याथियों को शिक्षा के फ़ायदे गिनवाते हुए कहा कि शिक्षा वह पूंजी है जिसे कोई भी छीन नही सकता। दुनिया में हर चीज की चोरी संभव है।