ठुठिया सलैया ग्राम में दो दर्जन से अधिक मजदूरों से बिना पैसे दिए ही तीन माह तक कराई गई मजदूरी, थाने में की गई शिकायत
बड़वारा तहसील क्षेत्र के ठुठिया सलैया ग्राम से सामने आया है,जहां करीब दो दर्जन मजदूरों से महाराष्ट्र में 3 माह तक लगातार मजदूरी कराई गई और जब पैसा देने की बारी आई तो डरा धमका कर भगा दिया गया, वहीं बुधवार को सभी मजदूर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह तेकाम के साथ बड़वारा थाने पहुंचे थाना प्रभारी को शिकायत देते हुए अपनी आप बीती बताइ है।