गुड़ा जमुनिया ग्राम स्थित शासकीय माध्यमिक शाला में नियमित शिक्षक पदस्थ करने की जनपद सदस्य ने की मांग
बड़वारा तहसील क्षेत्र के गुड़ा जमुनिया ग्राम में स्थित शासकीय माध्यमिक शाला मे करीब 5 वर्षों से नियमित शिक्षक रूप से पदस्थ नहीं है, विद्यालय अतिथि शिक्षकों के भरोसे ही चल रहा है साथ ही जर्जर भवन के बीच स्कूली छात्रों को शिक्षा अध्ययन करने के लिए मजबूर हैं वही इसे लेकर क्षेत्रीय जनपद सदस्य विनय नागवंशी ने संकुल प्राचार्य को लिखित मांग पत्र दिया है।