बड़वारा में मजदूरों के पलायन को लेकर ग्रामीणों ने उठाई आवाज, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
बड़वारा ईलाके के नागरिकों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि ईलाके में संचालित बिड़ला व्हाईट और जेके व्हाईट सीमेंट कंपनियों को निर्देशित किया जाए कि ईलाके के शिक्षित आदिवासियों को उनकी फ़ैक्ट्री में काम दिया जाए। साथ हीं लोगों ने आरोप लगाया है कि ये कंपनियां इसी क्षेत्र से कड़ोरों रूपए का मुनाफ़ा कमा रहीं हैं।