पूर्णागिरि: टनकपुर निवासी पुलिस के जवान प्रशांत ने असम में आयोजित ऑल इंडिया प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल
असम पुलिस द्वारा आयोजित की गई नौवीं ऑल इण्डिया पुलिस जूडो कलस्टर 2024 प्रतियोगिता में टनकपुर के ग्राम पंचायत बिचई निवासी कां0 प्रशांत मौनी ने सिल्वर मेडल जीतकर जिले के साथ-सााथ चंपावत पुलिस का भी नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 24 से 30 जून तक गुहावटी में आयोजित की गयीं हैं। इस आशय की जानकारी उनके भाई धीरज मौनी से रविवार को प्राप्त हुई।