पूर्णागिरि: CM के निर्देश पर प्रशासन द्वारा जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए बनबसा में ड्रेनेज प्लान के तहत बनाया जा रहा है नाला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उनकी विधानसभा के टनकपुर और बनबसा में जल भराव की समस्या का तेजी से समाधान किया जा रहा हैं। जिसके लिए बनबसा की संतोष कालोनी में प्रशासन की देख रेख में सिचाई विभाग द्वारा ड्रेनेज़ प्लान के तहत नाले का निर्माण कराया जा रहा हैं। इस आशय की जानकारी एसडीएम आकाश जोशी से शनिवार की देर शाम प्राप्त हुई।