Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी

लखनपुर के बेलदगी खुटेनपारा में अब तक नहीं बन पायी सड़क,पानी की विकराल समस्या से जूझ रहे ग्रामीण

Lakhanpur, Surguja | May 14, 2026
सरगुजा जिले के आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के ग्राम पंचायत बेलदगी के खुटेनपारा से सड़क और पानी जैसी मूलभूत समस्याओं को लेके एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ आज वर्षों बीत जाने के बाद लोग सड़क और पानी जैसी सुविधाओं के तरसते नजर आते हैं। कई सरकारें बदली कई मंत्री के चेहरे समय के साथ बदल गए पर नहीं बदल पायी तो गांव की तस्वीर जिस तस्वीर में विकास नजर आता है और लोग आज भी पानी और बेहतर सड़क की तलाश में हैं। आख़िर इनकी समस्याएं सुनेगा कौन। कई बार यह समस्या पंचायत के सरपंच तक पहुँची कई बार लोगो ने ग्राम के सचिव तथा आला अधिकारियों तक सड़क निर्माण व पानी को लेके मदद की गुहार लगायी परंतु बदलते समय के साथ आज वर्षों बाद भी ये लोग सड़क के जल्द बनने की आश लगाये बैठे हैं। जहाँ लोगो ने बताया की शासन ,विधायक और,मंत्री बदले पर यहाँ सड़क तथा पानी के व्यवस्था की तस्वीर नहीं बदल पायी। ग्रामीणों ने बरसात पूर्व सड़क बनाने तथा पानी व्यवस्था में जल्द से जल्द सुधार किए जाने की माँग की है ताकि उन्हें इस समस्या से निजात मिल सके। फिलहाल ग्रामीणों के सामने पेयजल तथा रोड की समस्या जस की तस बनी हुई है अब देखना यह होगा कि इस खबर के बाद प्रशासन इस मामले में क्या प्रयास करती है तथा कब तक ये सड़क बन पाएगी और कब तक लोगो को शुद्ध पेयजल आसानी से मिल पाएगा या फिर लोगो की उम्मीद केवल एक उम्मीद ही बनकर रह जाएगी।