गिधौर: साइकिल यात्रा विचार मंच की 545वीं यात्रा में गुगुलडीह में पौधारोपण किया गया, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Gidhaur, Jamui | Jun 14, 2026 साइकिल यात्रा एक विचार मंच के सदस्यों ने रविवार को अपनी 545वीं यात्रा के तहत जमुई प्रखंड परिसर से गुगुलडीह गांव तक साइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान ग्रामीणों की निजी भूमि पर सुरक्षित स्थानों में गमहार, महोगनी, नींबू, अनार, अमरूद और नीम समेत विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। उक्त जानकारी मंच के सदस्यों ने 9 बजे दी।