नावानगर: नावानगर पुलिस ने एक बस समेत दो गांवों से कुल 79 बोतल अंग्रेजी शराब किया बरामद, एक तस्कर को गिरफ्तार करने के बाद भेजा जेल
नावानगर पुलिस ने एक बस समेत दो गांवों से कुल 79 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है। साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार करने के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया है। जबकि दो तस्कर फरार हो गए है। गिरफ्तार तस्कर चनवथ गांव निवासी सरोज कुमार है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के पास 4 पीस 8 पीएम के अलावा कतिकनार से 15 पीस तथा निजी बस से 60 पीस अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।