शिकोहाबाद: झूठे हत्या केस की साज़िश बेनकाब, थाना नारखी पुलिस ने वादी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नारखी पुलिस ने एक झूठे हत्या के मुकदमे का पर्दाफाश करते हुए मृतक के भाई प्रदीप कुमार को बुधवार दोपहर सवा तीन बजे क़रीबन गिरफ्तार किया है, जिसने अपने सगे भाई की मौत को हत्या दिखाकर दो निर्दोष लोगों को फँसाने की साजिश रची थी। बताते चलें 24 सितंबर 2024 को ग्राम कपावली में दीपक कुमार का शव खेत में मिला था। वादी प्रदीप ने हत्या काझूठा मुकदमा दर्ज कराया था।