उत्तराखंड क्रान्ति दल ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले संकल्प यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दल सितंबर में हर विधानसभा क्षेत्र में जल-जंगल-जमीन समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर यात्रा निकालेगा। केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंकज ब्यास ने जनपदों में बैठकें शुरू कर दी हैं।