सहजनवा: महिला की पिटाई से हुई मौत, ससुर गिरफ्तार; बेलीपार में पति की पिटाई से हुई थी मौत, सास-पति फरार
बेलीपार थाना पुलिस ने अवैध संबंध के शक में पति की पिटाई से हुई किसमती (30) की मौत के मामले में ससुर ओम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम ओम प्रकाश को पकड़ा और कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह घटना बेलीपार क्षेत्र के खरोहवा गांव में 12 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे हुई थी।