भंडरा: भंडरा में खुला हीरो शोरूम,बीडीओ व सीओ ने किया उद्घाटन,स्थानीय युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर।
भंडरा के मैना बगीचा स्थित प्रिया हीरो शोरूम का उद्घाटन गुरुवार को अपराह्न लगभग 3 बजे किया गया। शोरूम का उद्घाटन भंडरा बीडीओ प्रतिमा कुमारी, सीओ दुर्गा कुमार, भंडरा थाना प्रभारी मनोज गुप्ता, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित गोपी कुंवर, विनय अग्रवाल तथा शोरूम संचालक अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।