✅ जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभागृह में जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में खनिज विभाग के डीएमई मद से स्वीकृत कार्यों की जानकारी विस्तृत रूप से सदस्यों द्वारा चाही गई। ग्रामीण स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को नलजल योजना के विद्युत देयको को सत्यापित करने एवं नलजल योजना के कार्य के दौरान खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराने के प्रमाण पत्र जिला पंचायत में प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कृषि विभाग को जिले में नई फसलों के प्रमोशन करने एवं आगामी रबी सीजन में उपयोग होने वाले उर्वरक की उपलब्धता की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को रेलवा फीडर के लिए अन्य स्थान चयनित करने तथा महिला बाल विकास विभाग को अपूर्ण आंगनवाड़ी भवन को पूर्ण करने, स्वास्थ्य विभाग को आयुष्मान योजना में प्राप्त शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए। प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रवीण कुमार इवने ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का प्रस्तुतीकरण किया। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत, सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल, जनपद अध्यक्ष खिरकिया श्रीमति रानू दशरथ पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्री ललित पटेल, श्री कमलेश सेजकर, श्रीमति रेखा बड़ोदिया, श्रीमति कविता शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#JilaPanchayat
#Harda #हरदा
1 views | Harda, Madhya Pradesh | Sep 16, 2026