कांके: रांची के रेडिसन ब्लू होटल में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक आज, गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे
Kanke, Ranchi | Jul 10, 2025 रांची स्थित रेडिसन ब्लू होटल में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की आज बैठक होगी। बैठक में शामिल होने के लिए गृह मंत्री अमित शाह बुधवार देर रात करीब 11 बजे रांची पहुंच गए हैं। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में 4 पूर्वी राज्यों झारखंड,बिहार,ओडिशा और पश्चिम बंगाल से करीब 70 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।