छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए पूर्णिमा चौहान हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पति ने पत्नी के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड को रास्ते से हटाने के लिए 4 लाख की सुपारी दी थी। दरअसल, गर्लफ्रेंड पूर्णिमा शादीशुदा बॉयफ्रेंड पर शादी का दबाव बना रही थी। दो नकाबपोश युवकों ने घर में घुसकर युवती को 3 गोलियां मारी थीं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, शूटर्स ने शूटर मूवी देखकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पत्नी चम्पा ने शूटर्स को सुपारी देने के लिए अपने पोस्ट ऑफिस का खाता तोड़कर उससे रकम निकाली। जिससे उसने 2 लाख रुपए एडवांस दिए थे। पुलिस ने मामले में पति-पत्नी समेत कुल 9 आरोपियों को छत्तीसगढ़, झारखंड और महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार, बाइक और कैश भी बरामद किया गया है। घटना सक्ती थाना क्षेत्र के ग्राम जोंगरा की है।
(Chhattisgarh News, Shakti Jila , Raipur, Chhattis TV )