सादाबाद: सादाबाद में पूर्व फौजी और पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, एसपी हाथरस ने किया पांच टीमों का गठन
सादाबाद में बाईपास रोड पर घर के अंदर रह रहे पूर्व फौजी शमशुद्दीन और उनकी पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव घर के अंदर खून से लथपथ मिले। इससे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस के द्वारा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस अधीक्षक के द्वारा घटना के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन कर दिया गया है।