हथुआ: हथुआ तेजाब कांड: पुलिस की सख्ती से डरे तीन आरोपियों ने किया सरेंडर, एक के घर पर कुर्की
हथुआ थाना क्षेत्र के मछागर जगदीश गांव में हुए पुराने तेजाब कांड में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। चार अभियुक्तों के घर कुर्की की कार्रवाई के लिए जब सोमबार सुबह 10 बजे पुलिस पहुंची, तो कार्रवाई के भय से तीन आरोपियों ने सरेंडर कर दिया।