गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: नगर आयुक्त ने नालों का किया निरीक्षण, कहा- नालों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं, 2 दिनों में हटाएं अतिक्रमण
गया नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में नालों की सफाई कार्य की जा रही हैं।नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया ने बताया कि मानसून शुरू होने से पहले सभी प्रमुख और सभी नालों की सफाई सुनिश्चित करना है ताकि बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या उत्पन्न नहीं हो। कुजापी नाला के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने पाया कि कई स्थान पर नालों के ऊपर और किनारे अतिक्रमण किया गया है।