नाथनगर: गोसाईंदासपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से आग, छह घर जलकर राख; लाखों की संपत्ति का नुकसान
नाथनगर थाना क्षेत्र के गोसाईंदासपुर गांव के वार्ड संख्या 5 स्थित यादव टोला में शनिवार शाम करीब सात बजे शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब आधा दर्जन घर इसकी चपेट में आ गए और पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया।