घाटीगांव: 300 क्वार्टर अवैध शराब के साथ नारायण पचौरी गिरफ्तार, 54 लीटर शराब जब्त
शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि घाटीगांव थाना क्षेत्र से एक आरोपी को 300 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 54 लीटर शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 24 हजार 840 रुपये आंकी गई है।