मुलताई: मुलताई नगर में हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, डीजे और धूमाल ने लोगों को किया आकर्षित
Multai, Betul | Oct 15, 2024 मुलताई नगर में दशहरे के दूसरे दिन सोमवार देर रात करीब 12 बजे तक मां दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन हुआ। इस दौरान नगर में विराजी मां दुर्गा की प्रतिमाओ के विसर्जन में डीजे और धुमाल ने लोगो को आकर्षित किया। नगर के पारेगांव रोड पर विराजी 16 फुट ऊंची नगर की सबसे ऊंची प्रतिमा का भी विसर्जन संपन्न हुआ। वहीं सारणी से आए धुमाल में सभी भक्तगण को नाचने पर मजबूर कर दिया।