ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के मुरारमऊ गाँव निवासी सुनील कुमार घर के पास ही खोखे में परचून की दुकान चलाता है।देर रात अराजकतत्वों द्वारा दुकान में आग लगा दी गई, आग लगने से अफरा तफरी का माहौल हो गया।जब तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जाता, तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।पीड़ित ने दस हजार रुपये नुकसान की आशंका जाहिर करते हुए तहरीर दी है।