नावानगर: वैना गांव में तालाब में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत
सोनवर्षा थाना क्षेत्र के वैना गांव में शनिवार की सुबह 11 बजे तालाब में डूबने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में गम का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।।जानकारी के अनुसार, वैना गांव निवासी रामायण चौधरी के पुत्र सुभाष प्रकाश (35) शनिवार को अपने टोला स्थित तालाब में स्नान करने गए थे।