जगदलपुर: बीजेपी अध्यक्ष और सनातन धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, भाजयुमो ने कांग्रेस शहर अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के खिलाफ फेसबुक सोशल मीडिया में भ्रामक,झूठी पोस्ट करने व सनातन धर्म का अपमान करने के मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गुरूवार को कोतवाली थाना में कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज करायी है और कार्यवाही किये जाने कहा है।