ब्रह्मपुर: ब्रह्मपुर में मोटरसाइकिल से 147 लीटर शराब बरामद, 4 गिरफ्तार
ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 147 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तस्करी में इस्तेमाल हो रहे दो मोटरसाइकिल भी जब्त किए गए। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में गश्ती और छापेमारी के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी।