कांके: रांची के मोरहाबादी स्थित आवास में जेएमएम सुप्रीमों शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे जेएमएम विधायक लोबिन हेंब्रम
Kanke, Ranchi | Feb 4, 2024 रांची में जारी सियासी हलचल के बीच जेएमएम विधायक लोबिन हेंब्रम आज रविवार को जेएमएम सुप्रीमों शिबू सोरेन से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जेएमएम सुप्रीमों शिबू सोरेन उनके लिए भगवान समान हैं। बता दें कि लोबिन इन दिनों पार्टी से नाराज चल रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि वे अपने शिकायतों को जेएमएम सुप्रीमों शिबू सोरेन के सामने रखेंगे।