कांके: हिनू स्थित ईडी दफ्तर में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से दूसरे दिन भी ईडी करेगी पूछताछ
Kanke, Ranchi | Feb 4, 2024 रांची के हिनू स्थित ईडी दफ्तर में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से रिमांड अवधि के दौरान आज रविवार को दूसरे दिन भी ईडी की टीम पूछताछ करेगी। इससे पहले शनिवार को ईडी की टीम ने हेमंत सोरेन से करीब चार घंटे तक पूछताछ की थी। इस दौरान ईडी ने उनसे जमीन घोटाले मामले से संबंधित कई सवाल पूछे थे। बता दें कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने पांच दिन के रिमांड पर लिया है।