कांके: रांची के धुर्वा स्थित पारस हॉस्पिटल में विश्व कैंसर दिवस के मौके पर हौसला मीट का किया गया आयोजन
Kanke, Ranchi | Feb 4, 2024 रांची के धुर्वा स्थित पारस हॉस्पिटल में विश्व कैंसर दिवस के मौके पर हौसला मीट का आयोजन किया गया। इस मौके पर पारस अस्पताल के कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ प्रभात कुमार रैना और डॉ. गौरव कुमार ने कैंसर के लक्षणों और इससे बचने के उपायों की जानकारी दी। वहीं कैंसर होने की स्थिति में इससे निपटने और हौसला बनाए रखने को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया।