महोबा: बेलाताल कस्बे में रेलवे ट्रैक पार करते समय किशोरी ट्रेन की चपेट में आई, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Mahoba, Mahoba | Feb 20, 2026 महोबा जनपद के बेलाताल कस्बे के खंदिया मुहाल निवासी दयाशंकर कि 14 वर्षीय पुत्री प्रीति गुरुवार शाम घर से खेत जा रही थी। तभी SK महाविद्यालय के समीप झांसी मानिकपुर रेलवे ट्रैक पार करते समय इंटर सिटी ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उसे कम सुनाई देता था, जिसके चलते हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने आज उसका पोस्टमार्टम कराया है।