जमुई: संगथू में बच्चों की लड़ाई में छोटे भाई ने बड़े भाई,भाभी व नाती को लोहे के रॉड से पीट कर किया घायल
Jamui, Jamui | Feb 22, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के संगथू गांव में गुरुवार की सुबह बच्चों की लड़ाई को लेकर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई, भाभी व नाती को लोहे के रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान संगथू गांव निवासी शिवनंदन महतो उसकी पत्नी सुमा देवी, नाती आयुष कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता कि बच्चों बच्चों के बीच मारपीट हुई थी।