जमुई: मलयपुर काली मंदिर के पास ऑटो पलटी चार घायल,एक पटना रेफर
Jamui, Jamui | Feb 22, 2024 मलयपुर काली मंदिर के पास तेज रफ़्तार ऑटो पलट गई जिस पर सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान पुरानी बाजार निवासी कृष्णा साव की पत्नी मंजूषा देवी पुत्र विकास कुमार गुड़िया देवी और शुभम के रूप में हुई।