जमुई: बहु की हत्या के आरोप मामले में दिव्यांग सास ने जमुई कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल
Jamui, Jamui | Feb 21, 2024 गिद्धौऱ थाना क्षेत्र के केतरु नवादा गांव में बहु की हत्या के आरोप मामले में दिव्यांग सास उमेश बरनवाल की पत्नी ममता देवी ने बुधवार को जमुई कोर्ट के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया। उसके बाद जमुई कोर्ट के आदेश पर सुरक्षा कर्मी के द्वारा महिला को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया है। 6 माह पूर्व ममता देवी पर बहू की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।