जमुई: इंदपे में किशोर को सांप ने काटा अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 21, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के इंदपे में एक किशोर को सांप ने कांट लिया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। किशोर की पहचान इंदपे निवासी महेंद्र साव का 7 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया की बुधवार की शाम गांव के मैदान से फुटबॉल खेलकर घर लौट रहा था तभी उसे सांप ने काट लिया।