जमुई: अमरथ स्थित दरगाह पर उर्स मेला की हुई शुरुआत, 22 फरवरी को होगी चादरपोशी, तैयारी हुई पूरी
Jamui, Jamui | Feb 22, 2024 जमुई प्रखंड क्षेत्र के अमरथ स्थित सैयद अहमद खान गाजी जाजनेरी के दरगाह पर कुरआन खानी के साथ उर्स मेला की शुरुआत हो चुकी है। इसकी तैयारी कमिटी के द्वारा पूरी कर ली गई है। उर्स मेला में दूर- दराज से लोग पहुंचने लगे हैं। उर्स मेले के दौरान 22 फरवरी गुरुवार को चादरपोशी होगी जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होंगे। सुरक्षा के भी पुख्ता इन्तेजाम रहेंगे।