जमुई: जिले के 33 मैट्रिक परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के छठे दिन 607 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
Jamui, Jamui | Feb 21, 2024 मैट्रिक परीक्षा के छठे दिन बुधवार को प्लस टू उच्च विद्यालय जमुई बाजार सहित जिले के 33 केंद्रों पर शांतिपूर्वक माहौल में परीक्षा संपन्न हुई। दोनों पालियों में कुल 607 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 29659 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।