बुहाना: उपप्रधान चुनाव में नया अपडेट, भाजपा के सदस्य पहुंचे मतदान केंद्र
बुहाना पंचायत समिति में उपप्रधान पद के चुनाव को लेकर हलचल जारी है। भाजपा के सदस्य शाम 4:05 बजे मतदान केंद्र पहुंचे। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार कविता अभी तक मतदान केंद्र नहीं पहुंची हैं।
आपको बता दें कि कविता ने सुबह भाजपा की ओर से उपप्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया था, लेकिन पार्टी का चुनाव चिह्न (सिंबल) नहीं होने के कारण उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया था।
फिलहाल 17 में से 16 पंचायत समिति सदस्य मतदान केंद्र के अंदर पहुंच चुके हैं। अब सभी की नजर मतदान और चुनाव परिणाम पर टिकी है।
#Buhana #बुहाना #उपप्रधानचुनाव #BJP #कविता #PanchayatElection #Jhunjhunu #RajasthanNews #YashdeepKhabar
Jhunjhunun, Jhunjhunu | Nov 28, 2026