सतबरवा: मुरमा में टूटी नहर की 10 दिन बाद भी मरम्मत नहीं, बाज़ार घाट छलका, पुलिया से ऊपर बह रहा पानी
सतबरवा के मुरमा-दुलसुलमा गांव में मलय डैम से निकली मुख्य पक्कीकरण नहर टूट जाने के 10 दिनों बाद भी मरम्मत नहीं होने से परेशानी बढ़ी हुई है। हाड़कंपाती ठंड के दौरान पानी में उतरकर नदी पार करने के दौरान छात्रों के साथ ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।