भोपाल जेल में बंद 20 वर्षीय कैदी की मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप
भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है। पिछले करीब तीन महीने से जेल में बंद 20 वर्षीय हर्षित राजपूत की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हर्षित लूट और मारपीट के मामले में जेल में बंद था।
जानकारी के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में हमीदिया अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और जेल प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।
फिलहाल कैदी की मौत के कारणों और इलाज में हुई संभावित लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले में आधिकारिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
क्या जेल प्रशासन की लापरवाही से गई हर्षित की जान? यह जांच का विषय है।
भोपाल | मध्य प्रदेश
#BhopalNews #PrisonNews #MadhyaPradeshNews #HamidiaHospital #BreakingNews
NNW – NEWS NATIONAL WORLD
पूरi खबर newsnationalworld.com पर
Indore, Indore | Nov 20, 2026